Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

सवर्ण समाज की नर्मदा किनारे बैठक:यूजीसी कानून का विरोध, जातिगत आरक्षण समाप्त करने पर हुई चर्चा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 1 views
सवर्ण समाज की नर्मदा किनारे बैठक:यूजीसी कानून का विरोध, जातिगत आरक्षण समाप्त करने पर हुई चर्चा
डिंडोरी में रविवार को नर्मदा नदी के लक्ष्मण मंडवा घाट पर सवर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें यूजीसी कानून को समाप्त करने और जातिगत आरक्षण हटाकर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने पर चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने अपने भविष्य के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सतीश शर्मा ने कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति से दूर होने के कारण समाज की दुर्दशा हो रही है। उन्होंने स्वयं को पहचानने और पूर्वजों की विरासत को छोड़कर पाश्चात्य सभ्यता से जुड़ने की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। कृष्ण कुमार मिश्रा ने दिल्ली में यूजीसी और जातिगत आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए उनके समर्थन का आह्वान किया। सुधीर दत्त तिवारी ने स्पष्ट किया कि उनका किसी जाति से विरोध नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि अन्य जातियों को सुविधाएं मिलें, लेकिन उनके बच्चों के भविष्य का नुकसान न हो। आशुतोष महाराज ने समाज के लोगों से अपने हक के लिए आगे आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने अब तक मत का प्रयोग किया है, लेकिन अपने अधिकारों की बात नहीं की। उन्होंने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें संस्कार देने पर जोर दिया, ताकि एक बेहतर भारत की कल्पना की जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan