top
संविधान बचाओ-पीडीए जन पंचायत:मोहनलालगंज में मिठाई लाल भारती बोले-दलित-बहुजन समाज को अपनी ताकत पहचाननी होगी
लखनऊ के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार को समाजवादी पार्टी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी की ओर से ‘संविधान बचाओ-पीडीए जन पंचायत’ का आयोजन किया गया। इसमें वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा लखनऊ जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत ने की। संचालन वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संतोष रावत ने किया। बोले- सिर्फ जयंती मनाने से समाज मजबूत नहीं होगा मिठाई लाल भारती ने कहा कि दलित और बहुजन समाज को अब अपनी राजनीतिक ताकत पहचानने और संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के जरिए वंचित समाज को शिक्षा, सम्मान, समानता और अधिकारों की ताकत दी। इन अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने और उनकी जयंती मनाने भर से समाज मजबूत नहीं होगा। उनके विचारों को अपने जीवन और राजनीति में उतारना होगा। भारती ने आरक्षण को संवैधानिक अधिकार बताते हुए कहा कि वोट समाज की राजनीतिक ताकत है और संविधान अधिकारों की सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार है। रामबाबू बोले- छोटे स्वार्थों में बांटने की कोशिश समझनी होगी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू भारती सुदर्शन ने कहा कि दलित, पिछड़े, आदिवासी और अन्य वंचित समाज को जातियों और छोटे-छोटे स्वार्थों में बांटने की कोशिशों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और बराबरी के लिए सभी वंचित वर्गों को एकजुट होकर अपनी आवाज मजबूत करनी होगी।
Read full article on Bhaskar