Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

SDM बोलीं- सजेली फाटक पर निर्माण कंपनी कर्मचारी तैनात करे:ट्रैफिक व्यवस्था संभाले, एक दिन पहले यहीं हादसे में दो मौतें हुईं थीं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
SDM बोलीं- सजेली फाटक पर निर्माण कंपनी कर्मचारी तैनात करे:ट्रैफिक व्यवस्था संभाले, एक दिन पहले यहीं हादसे में दो मौतें हुईं थीं
मेघनगर और थांदला के बीच सजेली रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार दोपहर दो लोगों की मौत के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को सड़क बनाने वाली कंपनी ने रास्ते की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। घटना के तुरंत बाद एसडीएम अवंधती प्रधान और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा मौके पर पहुंचे थे। एसडीएम और थाना प्रभारी ने ठेकेदार की लापरवाही पर नाराजगी जताई और तुरंत मरम्मत शुरू करने के आदेश दिए। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए कंपनी को कर्मचारी तैनात करने को भी कहा। प्रशासनिक सख्ती के बाद बुधवार को ठेकेदार ने अधूरे पड़े सीसी रोड का काम शुरू कराया और ओवरब्रिज के दोनों तरफ गड्ढों में मोरम डलवाकर सड़क को बराबर कराया। भीषण हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ था। मेघनगर से थांदला जाने वाले वैकल्पिक रास्ते पर एक ट्रॉले ने दो लोगों को रौंद दिया। लगातार हो रहे हादसों से गुस्साए गांव वालों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम के आश्वासन पर खुला रास्ता माहौल बिगड़ता देख एसडीएम अवंधती प्रधान और थाना प्रभारी दिनेश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और जल्द से जल्द पक्का समाधान निकालने का भरोसा दिया। इसके बाद गांव वालों ने धरना खत्म किया और रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो सकी। 14 महीनों में 12 लोगों की जा चुकी है जान सजेली रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाला ओवरब्रिज पिछले एक साल से अधूरा पड़ा है। इस वजह से फाटक के दोनों तरफ हमेशा भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले 14 महीनों में यहां हादसों की वजह से 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इसे लेकर इलाके के लोगों में काफी डर और गुस्सा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan