top
शाहपुरा भोपाल के लोगो, कोई प्रॉब्लम हो तो बताओ, बाद में मत कहना
भोपाल, 28 अगस्त, 2026 : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार, 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे नगर निगम के वार्ड क्रमांक-51 स्थित सी-सेक्टर जैन मंदिर के पास, शाहपुरा, जोन क्रमांक-06 में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जन-संवाद के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा और लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। शिविर के संबंध में मोबाइल नंबर 9424499906 पर संपर्क किया जा सकता है।
Read full article on Bhopal Samachar