Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

शबरी जलप्रपात में डूबे युवक का शव मिला:चित्रकूट में सेल्फी लेते समय कुंड में गिरा था, दूसरे दिन बरामद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 7 views
शबरी जलप्रपात में डूबे युवक का शव मिला:चित्रकूट में सेल्फी लेते समय कुंड में गिरा था, दूसरे दिन बरामद
चित्रकूट के मानिकपुर स्थित शबरी जलप्रपात में सेल्फी लेते समय कुंड में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद कर लिया गया है। किटहा थाना जैतवारा निवासी 25 वर्षीय सुनील कोरी मंगलवार शाम अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, सुनील जलप्रपात के पास सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे कुंड में जा गिरा। उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई। गोताखोरों ने शव बाहर निकाला सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश प्रशासन और पुलिस की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। काफी मशक्कत के बाद, घटना के दूसरे दिन पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से कुंड से सुनील का शव बाहर निकाला। मझगवां टीआई आदित्य ध्रुव भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जलप्रपातों पर सुरक्षा बढ़ाई इस घटना के बाद चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में भी जलप्रपातों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मारकुंडी प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि यह घटना मध्य प्रदेश क्षेत्र में हुई है, लेकिन इससे सबक लेते हुए अपने क्षेत्र के तुलसी जलप्रपात में आने वाले पर्यटकों को भी सतर्क किया जा रहा है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे जलप्रपात और कुंड के गहरे पानी के आसपास जाने से बचें और सेल्फी लेते समय विशेष सावधानी बरतें।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan