Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

शहडोल में संयुक्त ANM एसोसिएशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा:प्रोत्साहन राशि देने की मांग; बोले- 25 अगस्त तक मांगें पुरी नहीं, तो काम बंद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 4 views
शहडोल में संयुक्त ANM एसोसिएशन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा:प्रोत्साहन राशि देने की मांग; बोले- 25 अगस्त तक मांगें पुरी नहीं, तो काम बंद
शहडोल में संयुक्त ANM एसोसिएशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अंजली सोनवानी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इसमें संविदा और नियमित ANM कर्मचारियों की 8 मांगें रखी गई हैं। एसोसिएशन ने कहा कि 25 अगस्त तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी काम बंद कर आंदोलन करेंगे। लंबित प्रोत्साहन राशि देने की मांग एसोसिएशन ने लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि ANM से कई स्वास्थ्य योजनाओं का काम कराया जा रहा है। इसके लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इसमें MR-1, ग्रामीण ANM, NCD, मिशन, HRP आइडेंटिफाइड, अर्ली रजिस्ट्रेशन और DSS कार्यों की प्रोत्साहन राशि शामिल हैं। पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर्मचारियों ने MPW की तर्ज पर विभागीय पदों पर पदोन्नति का मौका देने की मांग की है। इसके अलावा 2016 से नर्सिंग कैडर से अलग किए गए ANM और LHV संवर्ग के वेतन में फर्क दूर करने की मांग की गई है। संविदा ANM को नियमित करने की मांग भी रखी गई है। HIMS और ऑनलाइन काम का दबाव कम करने की मांग एसोसिएशन ने ANM के लिए HIMS पोर्टल की व्यवस्था अलग करने की मांग की है। संगठन ने ऑनलाइन काम का दबाव कम करने की भी मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधन सीमित हैं। इसके बावजूद ANM को बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देनी पड़ती हैं। आवास और जोखिम भत्ते की मांग अन्य मांगों में ANM को आवास भत्ता देना शामिल है। आदिवासी क्षेत्रों के दुर्गम इलाकों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 15% जोखिम भत्ता या आदिवासी क्षेत्र भत्ता देने की मांग भी की गई है। एसोसिएशन ने कहा कि 25 अगस्त तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी काम बंद कर आंदोलन करेंगे। संगठन ने प्रशासन से समय सीमा के भीतर मांगों का निराकरण करने की मांग की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan