Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

शहर के नालों की सफाई का किया निरीक्षण:नगर परिषद आयुक्त ने लापरवाही पर कार्रवाई करने दिए निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 4 views
शहर के नालों की सफाई का किया निरीक्षण:नगर परिषद आयुक्त ने लापरवाही पर कार्रवाई करने दिए निर्देश
नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेल संकुल और ऑडिटोरियम सहित कई प्रमुख स्थानों पर नालों की साफ-सफाई करवाई गई। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से नागरिकों को राहत दिलाना है। नगर परिषद की टीम ने सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को नालों की नियमित सफाई करने और शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। आयुक्त कौशल कुमार ने सभी जमादारों और सफाई कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा उदासीनता पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव मुक्त बनाए रखना है। इसके लिए नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की कि वे नालों और नालियों में कचरा न डालें और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सौरभ गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता संदीप कासवानी, कनिष्ठ अभियंता विशाल गोचर, स्वास्थ्य निरीक्षक चंद्रशेखर, कार्यवाहक स्वास्थ्य निरीक्षक विजय मालवीय, राजेश कालोसिया और सुनील जमादार सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan