business
शाजापुर में मंगलवार को 4 घंटे बिजली कटौती:नए ट्रांसफार्मर लगेंगे, लाइट आपूर्ति प्रभावित रहेगी
शाजापुर में मंगलवार को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी केबल और ट्रांसफार्मर से जुड़े रखरखाव का काम करेगी,जिसकी वजह से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह से ही बिजली सप्लाई रहेगी बंद बेरछा रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके चलते 33 केवी धनलक्ष्मी और 33 केवी बारवाल फीडर बंद रहेंगे। 11 केवी आदर्श कॉलोनी और 11 केवी महापुर फीडर पर बिजली सप्लाई सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी। यहां बिजली सप्लाई बंद रहेगी बिजली सप्लाई से प्रभावित क्षेत्रों में एबी रोड, विराज सिटी, ब्रज विहार कॉलोनी, फुलखेड़ी, नई गल्ला मंडी और उसके सामने मौजूद शिक्षक कॉलोनी, मरी माता बाग, एरिका हॉस्पिटल, सरदार पटेल हॉस्पिटल के सामने का क्षेत्र, मगरिया, लालपुर, कुमारपुरा, किला रोड, भावसार मोहल्ला, हाट मैदान और महापुर शामिल हैं। अयोध्या बस्ती और दशहरा मैदान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेगी।
Read full article on Bhaskar