top
Shajapur road accident : शाजापुर में खड़े कंटेनर में घुसी तेज रफ़्तार कार, महिला की मौत, एक घायल
शाजापुर : मध्य प्रदेश के शाजापुर में मंगलवार दोपहर को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर टुकराना जोड़ के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। घायल को इंदौर किया गया रेफर बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार होकर महिला - पुरुष कही जा रहे थे। तभी गाड़ी सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। जिसकी आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हने के चलते घायल को इंदौर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। जांच में जुटी पुलिस इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। फिलहाल मृतका और घायल की पहचान नही हो सकी है. तो वही पुलिस ने मृतका के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामलें में आगे की कार्रवाई की जा रही हैं.
Read full article on Inh News