Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

शक्कर बोरी में GPS लगाकर पुलिस ने चोरो को पकड़ा:रायगढ़ में राशन दुकानों से लगातार हो रही थी चावल-शक्कर बोरी की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 5 views
शक्कर बोरी में GPS लगाकर पुलिस ने चोरो को पकड़ा:रायगढ़ में राशन दुकानों से लगातार हो रही थी चावल-शक्कर बोरी की चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पुसौर ब्लाॅक में लगातार सरकारी राशन दुकानों को चोर निशाना बनाकर वहां रखे चावल और शक्कर की बोरियों को चोरी कर रहे थे। ऐसे में मामले की जानकारी लगाने के बाद पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए GPS ट्रैकर लगाने की सलाह दी और पुलिस शक्कर बोरी चोरी के बाद चोर गिरोह तक पहुंच गई। मामले में पुलिस ने 4 चोर और 1 खरीददार को गिरफ्तार किया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर थाना क्षेत्र में इस साल लगातार अलग-अलग गांवों के शासकीय राशन दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। ग्राम औरदा से 15 बोरी चावल-10 बोरी शक्कर, तड़ोला से 40 बोरी चावल, कवाहरिहा से 55 बोरी चावल और 8 बोरी शक्कर, चिखली से 20 बोरी चावल, बासनपाली से 44 बोरी चावल और 6 बोरी शक्कर, बोंडा से 42 बोरी चावल और 14 बोरी शक्कर, खोखरा से 30 बोरी चावल चोरी हुई थी। कोटमर्रा से 40 बोरी चावल और 9 बोरी शक्कर, कोडोली से 55 बोरी चावल और 3 बोरी शक्कर, घुटकुपाली से 40 बोरी चावल और 6 बोरी शक्कर, कोटमर्रा से ही एक अन्य घटना में 32 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर, नवापारा से 28 बोरी चावल और 4 बोरी शक्कर व तिलगी से 22 बोरी चावल और 4 बोरी शक्कर चोरी होने की घटनाएं दर्ज की गई थीं। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की 24 जुलाई को ग्राम पंचायत भवन कोंडपाली में हुई चोरी व 15 सितंबर को ग्राम नवापारा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू की। लगातार हो रही चोरियों से परेशान सोसायटी संचालकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह व थाना प्रभारी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। ऐसे में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनाओं का विश्लेषण किया। सभी चोरी की घटनांए एक ही तरह से लगी जांच में सामने आया कि आरोपी तेज रफ्तार वाहनों से गांवों में पहुंचते थे और रात के समय राशन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी करने के बाद तत्काल फरार हो जाते थे। लगभग सभी घटनाओं में समान तरीके का इस्तेमाल किए जाने से पुलिस को एक संगठित गिरोह की संलिप्तता का संदेह हुआ। तब पुलिस ने क्षेत्र के राशन दुकान संचालकों की बैठक लेकर दुकानों में CCTV कैमरों के साथ GPS ट्रैकर का उपयोग करने की सलाह दी। शक्कर की बोरी में लगाया GPS ट्रैकर इसके बाद कुछ संचालकों ने ऑनलाइन जीपीएस ट्रैकर मंगवाए। पुलिस की सलाह पर एक शक्कर की बोरी में GPS ट्रैकर छिपाकर रखा गया। इसी बीच 25 और 26 अक्टूबर की दरमियानी रात ग्राम कोतमरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में चोरी हुई। आरोपी दुकान से ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी भी उठा ले गए, लेकिन उन्हें उसमें लगे जीपीएस ट्रैकर की जानकारी उन्हें नहीं थी। GPS संकेत से मौके तक पहुंची पुलिस चोरी की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया और तत्काल आरोपियों की तलाश में जुट गए। GPS ट्रैकर के संकेतों का पीछा करते हुए पुलिस को आरोपियों के रायगढ़ से धरमजयगढ़ की ओर जाने की जानकारी मिली। इस कार्रवाई में घरघोड़ा और रैरूमाखुर्द पुलिस टीम भी शामिल हुई। संयुक्त टीम ट्रैकर के संकेतों के आधार पर पत्थलगांव पहुंची, जहां राशन दुकान संचालक सेवाल कुजूर 52 साल के पास ट्रैकर लगी शक्कर की बोरी मिली। पत्थलगांव क्षेत्र से आरोपियों को पकड़ा पूछताछ में सेवाल कुजूर ने बताया कि मोहम्मद हफीज 26 वर्ष, निवासी शांतिनगर तिलडेगा, समीर आलम 26 साल निवासी कनकपुर, थाना रामानुजगंज, डमरूधर खूंटे 36 साल, निवासी गोढ़ीकेला पत्थलगांव और संतोष कुमार माहेश्वरी 33 साल निवासी गोढ़ीकेला चोरी का माल बेचने के इरादे से उसके पास छोड़कर गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने पत्थलगांव और आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। क्रेटा-इनोवा कार बरामद किया गया आरोपियों के पास से एक क्रेटा और एक इनोवा कार बरामद की गई, जिनमें चावल की बोरियां भरी हुई थीं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा पूर्व में भी चोरी का माल सेवाल कुजूर को बेचने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों ने पुसौर थाना क्षेत्र की तीन चोरी की घटनाओं में संलिप्तता बताई है। मामले में चोरी की संपत्ति खरीदने और संगठित होकर अपराध करने के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(4), 111 और 3(5) भी जोड़ी गई। 38.60 लाख की संपत्ति जब्त पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में कुल 115 बोरी चावल और 2 बोरी शक्कर, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख 60 हजार को बरामद की है। चोरी में प्रयुक्त क्रेटा और इनोवा कार की अनुमानित कीमत 35 लाख आंकी गई है। इस प्रकार कुल 38.60 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार पत्थलगांव से सीतापुर तक सक्रिय अन्य समूहों से भी जुड़े हो सकते हैं। इस संबंध में आगे जांच की जा रही है। सुझबूझ से चोरी का किया खुलासा SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि शासकीय राशन दुकानों पर चोरी को पुलिस ने बड़ी सूझबूझ में खुलासा किया है। चोरी करने वाले संगठित गिरोहों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। अपराधियों की धरपकड़ के साथ चोरी की संपत्ति की बरामदगी और अपराध में सहयोग करने वालों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। प्रकरण में विवेचना जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan