Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

शेखपुरा के 67,865 लाभुकों को 7.87 करोड़ रुपए का भुगतान:CM ने पेंशनधारियों के खाते में भेजी बढ़ी हुई पेंशन राशि

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 6 views
शेखपुरा के 67,865 लाभुकों को 7.87 करोड़ रुपए का भुगतान:CM ने पेंशनधारियों के खाते में भेजी बढ़ी हुई पेंशन राशि
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि का अंतरण किया। अब पेंशनधारियों को 1100 रुपए प्रति माह मिलेंगे। शेखपुरा जिले में इस योजना के तहत 67,865 लाभुकों को कुल 7,87,09,400 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। यह राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अंतरित की गई। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट शेखपुरा के समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी शेखर आनंद उपस्थित रहे। वितरित की गई कुल राशि में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को भुगतान किया गया। 67,865 लाभुकों को 7.87 करोड़ रुपए का भुगतान मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 36,541 लाभुकों को 4,37,61,100 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 16,232 लाभुकों को 1,79,90,500 रुपए और लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,871 लाभुकों को 66,07,400 रुपए दिए गए। इसी प्रकार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,647 लाभुकों को 30,14,500 रुपए, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 5,880 लाभुकों को 65,65,900 रुपए तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 694 लाभुकों को 7,70,000 रुपए की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर मंथन सभागार में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, सहायक निदेशक श्वेता कौर और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। विभिन्न पेंशन योजनाओं के कई लाभुक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। लाइफ सर्टिफिकेशन करने की सलाह जिले में लगभग 4,400 ऐसे पेंशनधारी हैं जिन्होंने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे लाभुक पेंशन राशि से वंचित हैं। इन सभी पेंशनधारियों से अनुरोध किया गया है कि वे तुरंत अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी सीएससी/वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं। यदि किसी कारणवश ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण संभव नहीं हो पा रहा है, तो उन्हें अपने क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण अवश्य कराने की सलाह दी गई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan