education
शेखपुरा के निमी केंद्रीय विद्यालय में टीचिंग-लर्निंग शुरू:DM शेखर आनंद और SP हिमांशु ने किया उद्घाटन, बाल वाटिका से 5वीं तक की पढ़ाई
शेखपुरा के शेखोपुरसराय प्रखंड के निमी में मंगलवार से नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो गई। डीएम शेखर आनंद और एसपी हिमांशु ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएम ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया और उन्हें नियमित पढ़ाई, अनुशासन तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इस विद्यालय में बाल वाटिका 1 से 3 तक और कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई होगी। दो केंद्रीय विद्यालय खोलने की दी थी मंजूरी उद्घाटन कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डीएम ने बच्चों को किताबें भी बांटीं। इस दौरान अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), प्रिंसिपल और अन्य अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। इस विद्यालय के शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी है। सरकार ने शेखपुरा जिले में एक साथ दो केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दी थी। निमी के साथ दूसरा स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय भी जिले में चालू हो गया है।
Read full article on Bhaskar