crime
शेखपुरा- किराए के कमरे से युवती का शव मिला:मां और चाचा ने मकान मालिक के बेटे पर लगाया हत्या का आरोप; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
शेखपुरा जिले के बरबीघा शहर के फैजाबाद बीघा मोहल्ले में कमरे से 19 वर्षीय युवती का शव मिला। मामला मिशन थाना क्षेत्र का है। युवती की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतका की मां और चाचा ने मकान मालिक के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। नालंदा की रहने वाली थी युवती मृतका की पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित की बेटी सोनम कुमारी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर मिशन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मकान मालिक के बेटे पर हत्या का आरोप मृतका की मां और चाचा ने मकान मालिक के बेटे गोलू कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, अभी इस मामले में कोई लिखित आवेदन भी नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
Read full article on Bhaskar