Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

शेखपुरा में प्रेम विवाह से नाराज बेटी की हत्या:2 साल बाद मां गिरफ्तार, शिक्षिका को स्कूल जाते रास्ते से पकड़ा, पिता-भाई अब भी फरार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 31, 2026 👁 5 views
शेखपुरा में प्रेम विवाह से नाराज बेटी की हत्या:2 साल बाद मां गिरफ्तार, शिक्षिका को स्कूल जाते रास्ते से पकड़ा, पिता-भाई अब भी फरार
शेखपुरा में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों द्वारा बेटी की कथित हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने करीब दो साल बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नगर थाना क्षेत्र के कमासी गांव में 25 नवंबर 2024 को हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मां अनीता देवी को दबोचा है। अनीता देवी सूरदासपुर विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने उन्हें विद्यालय जाते समय रास्ते से गिरफ्तार किया। मामले के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी राजकुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने का आरोप पुलिस अधिकारी राजकुमार ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी की उसके घर में ही माता-पिता और भाई ने कथित रूप से हत्या कर दी थी। घटना के बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। हालांकि, गहन जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह मामला हत्या का निकला। पुलिस ने इसके बाद मृतका के पिता बच्चन देव चौहान, मां अनीता देवी और भाई शुभम कुमार को आरोपी बनाया। घटना के बाद से तीनों फरार चल रहे थे। अब अनीता देवी की गिरफ्तारी के बाद मामले में फरार चल रहे पिता और भाई की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। डाक विभाग में नौकरी के दौरान राहुल से हुआ प्रेम जानकारी के अनुसार, मृतका चंचला कुमारी डाक विभाग में शेरघाटी, गया में बीपीएम के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान उसका प्रेम संबंध नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव निवासी राहुल कुमार से हो गया। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। सामाजिक रूप से शादी कराने का दिया था भरोसा परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने सामाजिक रूप से शादी कराने का भरोसा दिलाया। परिजनों के आश्वासन पर युवती और उसका प्रेमी तैयार हो गए। शादी की तैयारियां शुरू हो गईं और कार्ड भी बांटे जाने लगे थे। दोनों की शादी 4 दिसंबर 2024 को होनी थी, लेकिन इससे पहले ही 25 नवंबर को चंचला की उसके परिजनों ने कथित रूप से हत्या कर दी। प्रेमी को भी हत्या में फंसाने का प्रयास घटना के बाद आरोपी परिजन फरार हो गए। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी राहुल कुमार को भी हत्या के मामले में फंसाने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस की जांच में राहुल की हत्या में संलिप्तता नहीं पाई गई और वह निर्दोष निकला। एसपी के आश्वासन के बाद हुई पहली गिरफ्तारी पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वह लगातार अधिकारियों और विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाता रहा, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब नए एसपी हिमांशु के आश्वासन के बाद इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब चंचला की हत्या के अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। मां की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई तेज होने की उम्मीद करीब दो साल से लंबित इस चर्चित हत्याकांड में आरोपी मां की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है। घटना के समय यह मामला शहर में काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ था।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan