Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

शेखपुरा-नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार:लिफ्ट देने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाया; सुनसान जगह ले जाकर वारदात की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
शेखपुरा-नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार:लिफ्ट देने के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाया; सुनसान जगह ले जाकर वारदात की
शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमृत कुमार उर्फ अमित कुमार के रूप में हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छात्रा बीती शाम कोचिंग के बाद नगर क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास घर जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो उसके पास रुकी। चालक ने उससे लखीसराय जाने के लिए चौराहे का रास्ता पूछा। छात्रा ने रास्ता बता दिया तो चालक ने उसे घर पहुंचाने के बहाने गाड़ी में लिफ्ट देने की बात कही। गाड़ी में बैठने से पहले छात्रा ने आरोपी के मोबाइल से घर पर फोन किया, लेकिन परिजनों ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद वह स्कॉर्पियो में बैठ गई। सुनसान जगह पर ले जाकर किया दुष्कर्म पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रा को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने आरोपी की पहचान कर ली है। लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त पुलिस के मुताबिक, अमृत कुमार लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी शशि भूषण सिंह का बेटा है। उसे लखीसराय के जमुई मोड़ स्थित मुन्ना सिंह के मकान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और आरोपी के पास से दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan