top
श्री कोतवालेश्वर महादेव को महिलाओं ने बांधी राखी
लखनऊ। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को चौक कोतवाली स्थित प्राचीन श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव को राखी बांधी। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया महिलाओं ने भगवान को अपना भाई मानकर विधि-विधान से पूजन किया और राखी अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। महंत विशाल गौड़ के साथ महिलाओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन करने के बाद उन्हें राखी बांधी। महंत विशाल ने बताया रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के बीच कर्तव्य के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। भगवान ही ...
Read full article on Tarun Mitra