Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

शटर तोड़कर दुकान में घुस रहे थे बदमाश, पड़ोसी की आहट से भागे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 5, 2026 👁 2 views
शटर तोड़कर दुकान में घुस रहे थे बदमाश, पड़ोसी की आहट से भागे
भास्कर संवाददाता | कालापीपल सब्जी बाजार स्थित श्री शिवम इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मंगलवार रात करीब 11 बजे दो बदमाशों ने चोरी की कोशिश की। लोहे की सम्बल से दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे बदमाशों की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आ गया। उसे मौके पर आता देख दोनों बदमाश दुकान से बाहर निकाला गया सामान छोड़कर भाग गए। पड़ोसी की सतर्कता से दुकान में बड़ी चोरी होने से बच गई। दुकान संचालक शैलेंद्र जैन के अनुसार, वारदात के लिए दो बदमाश पहुंचे थे। इनमें से एक लोहे की सम्बल से शटर तोड़ रहा था, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। शटर तोड़ने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति बाहर आया तो दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया गया कि बदमाश दुकान से कुछ सामान बाहर निकाल चुके थे, जिसे वे जल्दबाजी में वहीं छोड़ गए। 40 सीसीटीवी कैमरे लगाने का इंतजार घटना के बाद बाजार क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। उनका कहना है कि रात के समय बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है। नगर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पहले 40 सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की गई थी। इनके जरिए बाजार और प्रमुख स्थानों पर निगरानी की योजना है। बताया जा रहा है कि आगामी 4-5 माह में नगर में कैमरे लगाए जा सकते हैं। व्यापारियों के अनुसार, कैमरे लगने से संदिग्धों की पहचान करने और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan