crime
शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया था रेप, अरेस्ट:मेला घूमाने के बहाने साथ ले गया था युवक, किशनगंज में महिला थाने में FIR दर्ज
किशनगंज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शादी का झांसा देकर की गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र निवासी इम्तियाज के रूप में हुई है। महिला थाना पुलिस ने अवर निरीक्षक सिमरन भारती के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। 17 फरवरी की शाम को हुई थी घटना दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना 17 फरवरी की शाम को हुई थी। नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर पर थी, तभी आरोपी उसे मोटरसाइकिल से खगड़ा मेला ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपी ने नाबालिग को मकई के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी का भरोसा देकर चुप कराया पीड़िता के रोने पर आरोपी ने उसे शादी का भरोसा देकर चुप कराया और बाद में नानी के घर छोड़ दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद लड़की के पिता ने आरोपी के परिजनों से संपर्क कर मामले में बात करने का प्रयास किया। आरोपी पक्ष के लोग गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के कुछ लोग लड़की के घर पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट की। साथ ही, उन्होंने पीड़िता को ही घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्राथमिकी में आरोपी के अलावा पांच अन्य लोगों पर भी मारपीट और अन्य धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। आरोपी गिरफ्तार, छानबीन जारी बाद में आरोपी पक्ष की ओर से नाबालिग की शादी आरोपी से कराने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, 15 अगस्त 2026 की शाम करीब चार बजे आरोपी युवक कथित रूप से नाबालिग के घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की शिकायत के बाद महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्राथमिकी में लगाए गए अन्य आरोपों की भी छानबीन की जा रही है।
Read full article on Bhaskar