crime
शादी तय होने के बाद युवती ने किया सुसाइड:पिता और भाई राखी बेचने जयपुर गए थे, दुपट्टे से फांसी पर लटका मिला शव
औरैया में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर में बीती रात एक 20 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवती के पिता और भाई राखी बेचने के लिए जयपुर गए हुए थे। युवती की शादी तय हो चुकी थी और जल्द ही शादी की तारीख निर्धारित होनी थी। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। गांव गुलाबपुर निवासी तारा सिंह की पुत्री वर्षा बुधवार रात खाना खाने के बाद अपनी छोटी बहन रागनी के साथ कमरे में सोने गई थी। रात में वर्षा ने अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर घर में मौजूद छोटी बहन रागनी और भाभी अंजलि ने चीख-पुकार मचाई। बताया गया है कि वर्षा की शादी कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के क्लेनापुर निवासी प्रमोद कुमार के पुत्र आशीष के साथ तय हुई थी। दोनों परिवार शादी की तारीख तय करने की तैयारी में थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar