Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

शिवडोले में कथित पथराव के विरोध हिंदू समाज की रैली:दोषियों पर कार्रवाई की मांग, प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 1, 2026 👁 1 views
शिवडोले में कथित पथराव के विरोध हिंदू समाज की रैली:दोषियों पर कार्रवाई की मांग, प्रशासन को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया
खरगोन के बलगांव में 28 अगस्त की रात शिव डोले में भगवान भूतेश्वर भोलेनाथ की पालकी और संत समाज पर कथित पथराव के विरोध में मंगलवार को कसरावद में सकल हिंदू समाज ने रैली निकाली। दोपहर बस स्टैंड से शुरू हुई रैली जय स्तंभ होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समाज ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से संतोष पटेल ने बताया कि सकल हिंदू समाज ने 28 अगस्त की कथित पथराव की घटना में दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। समाज ने प्रशासन को दो दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि पथराव सहित पुरानी शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बलगांव में हर साल होता है शिव डोला ज्ञापन में बलगांव की धार्मिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख किया गया। संतोष पटेल ने बताया कि यहां प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर है, जहां हर साल शिव डोले का आयोजन होता है। ज्ञापन में 31 मई और 12 जुलाई की कथित घटनाओं का भी उल्लेख किया गया। समाज ने नर्मदा तट पर महिलाओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने, मोबाइल चोरी और महिलाओं व युवतियों से कथित छेड़छाड़ की शिकायतों का जिक्र किया। इसके अलावा ढालखेड़ा में अवैध मछली पकड़ने और धार्मिक आयोजनों में अनावश्यक फोटो-वीडियो बनाए जाने की शिकायतें भी प्रशासन के सामने रखी गईं। धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग सकल हिंदू समाज ने बलगांव और ढालखेड़ा में धार्मिक आयोजनों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की। एसडीएम ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया एसडीएम अनिल जैन ने ज्ञापन लिया। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया।प्रदर्शन के दौरान टीआई इंद्रेश कुमार त्रिपाठी, संत समाज और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan