Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

शिवपुर में युवक से RC-DL मांगने पर दारोगा से मारपीट:चौकी प्रभारी को धक्का देकर सड़क पर गिराया, वर्दी का मोनोग्राम तोड़ा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
शिवपुर में युवक से RC-DL मांगने पर दारोगा से मारपीट:चौकी प्रभारी को धक्का देकर सड़क पर गिराया, वर्दी का मोनोग्राम तोड़ा
वाराणसी जनपद के शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार चौराहे के पास शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। आरोप है कि इस दौरान चौकी प्रभारी गिलट बाजार एसआई अमित सिंह को धक्का देकर गिरा दिया गया और उनकी वर्दी का मोनोग्राम तोड़ दिया गया। गिलट बाजार चौकी प्रभारी एसआई अमित सिंह शनिवार मध्य रात्रि में पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गिलट बाजार चौराहे से चुप्पेपुर जाने वाले मार्ग पर पीले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली। पुलिस टीम ने बाइक का कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। पुलिस ने कागजात उपलब्ध न होने पर बाईक को सीज करने लगी। इसी दौरान रजत सोनकर के परिजन और साथी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने बाइक सीज करने का विरोध करते हुए पुलिस टीम को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बात बढ़ी तो उन लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। आरोप है कि गोलू उर्फ किशन सोनकर पुलिस टीम से उलझ गया। इसी दौरान किसी आरोपी ने चौकी प्रभारी अमित सिंह को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। दरोगा की वर्दी का मोनोग्राम तोड़ा, सिपाही की सीटी की डोरी भी खींची आरोप है कि हाथापाई के दौरान दरोगा अमित सिंह की वर्दी का मोनोग्राम खींचकर तोड़ दिया गया। इसके अलावा एक आरक्षी की सीटी की डोरी भी तोड़ने का आरोप है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए फिर में यह भी लिखा गया है कि मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। सात नामजद समेत पांच-छह अज्ञात पर मुकदमा इस मामले में रविवार को चौकी प्रभारी अमित सिंह की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुकदमे में रजत सोनकर, गोलू उर्फ किशन सोनकर, रजत की बहन, मां, शुभम सोनकर और प्रिंस उर्फ ऋषभ सोनकर समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा पांच-छह अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan