Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

शिक्षामंत्री बोले-'ज्ञानेश कुमार ने कौन-सा अपराध किया':बक्सर में राहुल गांधी-विपक्ष से पूछा सवाल,कहा-हार जीत के हिसाब से आकलन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 4, 2026 👁 3 views
शिक्षामंत्री बोले-'ज्ञानेश कुमार ने कौन-सा अपराध किया':बक्सर में राहुल गांधी-विपक्ष से पूछा सवाल,कहा-हार जीत के हिसाब से आकलन
शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी रविवार को बक्सर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की विपक्ष की मांग पर सवाल उठाते हुए मंत्री ने कहा कि आखिर ज्ञानेश कुमार ने ऐसा कौन-सा अपराध किया है, जिसके लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। मिथलेश तिवारी ने कहा कि देश में सुप्रीम कोर्ट है और विपक्ष को यह बताना चाहिए कि ज्ञानेश कुमार ने कौन-सा जुर्म किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त का अपराध क्या है। हार के हिसाब से चुनाव आयोग को अच्छा-बुरा शिक्षा मंत्री ने चुनाव आयोग को लेकर भी विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी जीत और हार के हिसाब से चुनाव आयोग का आकलन करता है। जहां चुनाव में जीत मिलती है, वहां आयोग अच्छा नजर आता है और जहां हार होती है, वहां चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने लगते हैं। यूपी में भाजपा की मजबूती से विपक्ष बेचैन: तिवारी मिथलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष की कथित राजनीतिक बेचैनी का जवाब जनता देती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है। योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोगों में उत्साह है, जिससे विपक्ष में बेचैनी बढ़ रही है। चुनाव हारे, लेकिन बक्सर से रिश्ता नहीं टूटा बक्सर में अपनी राजनीतिक सक्रियता को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यहां उनका आना सिर्फ चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि बक्सर में बड़ा काम करना है और इसकी शुरुआत हो चुकी है। पार्टी जहां भेजती है, वहां वे पार्टी और जनता के लिए काम करते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी ने पहले बैकुंठपुर भेजा तो वहां से चुनाव लड़ा और बाद में बक्सर भेजा गया तो यहां से चुनाव लड़े। बक्सर में चुनाव हारने के बावजूद उन्होंने क्षेत्र से अपना जुड़ाव बनाए रखा। ‘बक्सरवासी पुकारेंगे तो दौड़े चले आएंगे’ मंत्री ने कहा कि चुनाव हारना राजनीतिक सफर का अंत नहीं है। उनके अनुसार, चुनाव हारने के बाद भी वे बक्सर में उसी तरह डटे रहे और जब भी कोई बक्सरवासी उन्हें पुकारता है, वे यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी आते रहे हैं और आगे भी बक्सर आते रहेंगे। बिहार में गंगा की शुरुआत बक्सर से, करना है बड़ा काम मिथलेश तिवारी ने बक्सर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार में गंगा मैया का प्रवेश बक्सर से होता है। उन्होंने कहा कि बक्सर के लिए उन्हें बड़ा काम करना है। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मंत्री के जिले में पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बक्सर अतिथि गृह पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan