politics
SIR-2026: मुसहर परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग से मांगा गया दिशा-निर्देश,वही आईटीआई भंडरिया में अप्रेंटिसशिप मेला, 15 युवाओं को मिला रोजगार
गढ़वा। SIR-2026 की समीक्षा के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने नगर उंटारी के जासा गांव में वन भूमि पर रह रहे मुसहर परिवारों से मुलाकात कर मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। यहां 76 वयस्क लोगों में 33 के नाम मतदाता सूची में हैं, लेकिन उन्हें No Mapping का नोटिस मिला है और निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। वहीं 43 लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। उपायुक्त ने बताया कि मामले की जानकारी निर्वाचन आयोग को देकर आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। निर्देश प्राप्त होने के बाद पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने अम्बा लाल पटेल गर्ल्स हाई स्कूल में Discrepancies in Mapping मामलों की सुनवाई का निरीक्षण कर पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया।वही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भंडरिया में बुधवार को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। इसमें एल एंड टी समेत चार नियोक्ता कंपनियों ने भाग लिया और 100 से अधिक युवक-युवतियों ने रोजगार के लिए हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 15 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला, जबकि 17 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। कैंप का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने किया। उन्होंने युवाओं से रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में वीरेंद्र माझी, करण कुमार, नवनीत कुमार सहित अन्य कर्मियों का सहयोग रहा। खबर देखने के लिए channel को सब्सक्राइब करें, बेल आइकॉन को दबाएं, लाइक करें औऱ लिंक को शेयर करें। Blog Site Manager By Global Info Edge
Read full article on गढ़वा समाचार [garhwa Samachar] गढ़वा जिला का स्थानीय