top
सरदार पटेल की जयंती पर गोष्ठी:कानपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों और कारगिल योद्धा का किया सम्मान
कानपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कार्यक्रम किया गया। सरदार पटेल स्कूल, शारदा नगर, कानपुर में गोष्ठी का आयोजन जय उपेक्षित वर्ग महासंघ की ओर से किया गया। इस अवसर पर शहीद भगतसिंह के साथी डॉ. गया प्रसाद के पुत्र क्रांति कटियार एवं स्वतंत्रता सेनानी निरंजन के पौत्र रमेशचंद सविता व कारगिल योद्धा रवींद्र सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लौह पुरुष सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। उनके त्यागपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि आज देश को उनके रास्ते पर चलने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक सतीश निगम, सर्वेश कटियार, अतर सिंह यादव, पवन गंगवार आदि वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अनिल कटियार ने किया।
Read full article on Bhaskar