Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

ससुराल में मार्कशीट लेने गई विवाहिता और परिजनों से मारपीट:मां, भाई-बहन भी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 9 views
ससुराल में मार्कशीट लेने गई विवाहिता और परिजनों से मारपीट:मां, भाई-बहन भी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में हाईस्कूल की मार्कशीट लेने ससुराल पहुंची एक विवाहिता और उसके परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है, जिसमें विवाहिता खुशी भारती (23), उसकी मां, भाई और बहन घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दरियापुर गांव निवासी खुशी भारती और धरहरा गांव के नीतीश कुमार ने वर्ष 2023 में प्रेम विवाह किया था। शादी के दो साल तक सब ठीक रहा, लेकिन एक माह पहले खुशी भारती ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता करा दिया था। इसके कुछ दिनों बाद खुशी ने पुलिस से तलाक कराने की शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने न्यायालय में वाद दाखिल करने की सलाह दी थी। घायल विवाहिता खुशी भारती ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करते हैं। इसी वजह से वह वर्तमान में अपने मायके दरियापुर में रह रही है। रविवार को वह अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट लेने ससुराल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई आर्यन राज (16) और बड़ी बहन खुशबू भारती (27) को भी पीटा गया। घटना के बाद खुशी भारती और उसके परिजन घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सकलडीहा कोतवाल भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि यह प्रेम विवाह का मामला है। पुलिस को अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan