crime
स्वतंत्रता दिवस पर ओंकारेश्वर पहुंचे एक लाख श्रद्धालु:इंदौर-खंडवा मार्ग पर लगा लंबा जाम; इंदौर से पहुंचने में लग रहे 6 घंटे
तीर्थस्थल ओंकारेश्वर में 15 अगस्त के अवकाश और सावन मास के चलते करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार को तीर्थनगरी में उमड़ी भीड़ के कारण इंदौर-खंडवा मार्ग सहित नगर की यातायात व्यवस्था पर खासा दबाव देखा गया। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें, पार्किंग स्थल हुए फुल इंदौर-खंडवा मार्ग पर सिमरोल से ओंकारेश्वर तक का सफर तय करने में चालकों को 5 से 6 घंटे का समय लगा। सुबह से ही निजी वाहनों और बसों के लगातार पहुंचने से कोठी से ओंकारेश्वर के बीच वाहन रेंगते नजर आए, वहीं नगर के सभी पार्किंग स्थल सुबह ही भर गए। पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी यातायात सुचारु रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमों को प्रमुख मार्गों तथा चौराहों पर तैनात किया गया है। मांधाता थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंदया के अनुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
Read full article on Bhaskar