crime
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा:नरसिंहपुर के नेशनल हाईवे पर हादसा; मौके पर मौत, ट्रक चालक फरार
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मदनपुर के पास NH-45 के खैरूआ तिराहे पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक जीजे12 सीटी1204) ने स्कूटी चालक को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जमुनिया निवासी हाबु लाला ठाकुर (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के साथ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
Read full article on Bhaskar