Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

टोंक DST ने खेत में पकड़ा दस लाख का गांजा:99 किलो वजनी गांजे के 158 पौधे जब्त किए, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 3 views
टोंक DST ने खेत में पकड़ा दस लाख का गांजा:99 किलो वजनी गांजे के 158 पौधे जब्त किए, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस
टोंक DST ने एक बार फिर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ टोंक सदर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की है। इस बार खेत में उगे अवैध मादक पदार्थ गांजे के 158 पौधों को जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब दस लाख रुपए है। डीएसटी ने इन पौधों को टोंक सदर थाने के सुपुर्द कर दिए है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि सूचना मिली कि सदर टोंक थाना क्षेत्र में सोरन रोड पर देवपुरा के पास अवैध रूप से एक खेत में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। इसके बाद डीएसटी की टीम मौके पर पहुंची और खेत में उगे गांजे के 158 पौधे जब्त किए, उनका वजन 99 किलो पाया गया। इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर टोंक पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है। गांजें के पौधे किसके द्वारा उगाए गए और भूमि के मालिकाना हक के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि जिले से नशे को खत्म करने के लिए एसपी रोशन मीना के निर्देशन में आगे दिन इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan