Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

टीकमगढ़ में अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री का आरोप:भाजपा नेता ने कलेक्टर से शिकायत की; कहा- प्रतिबंधित खसरा नंबर को सॉफ्टवेयर में लॉक नहीं किया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 2 views
टीकमगढ़ में अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री का आरोप:भाजपा नेता ने कलेक्टर से शिकायत की; कहा- प्रतिबंधित खसरा नंबर को सॉफ्टवेयर में लॉक नहीं किया
टीकमगढ़ जिले में कलेक्टर द्वारा 200 से अधिक कॉलोनियों को अवैध घोषित किए जाने के बावजूद उनके भूखंडों की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री धड़ल्ले से जारी है। इस मामले में बुधवार को भाजपा के सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम व्यास ने कलेक्टर से शिकायत कर विभागीय सांठगांठ और भू-माफियाओं की मिलीभगत का आरोप लगाया है। प्रतिबंधित खसरों पर रजिस्ट्री का आरोप भाजपा नेता ने बताया कि शासन द्वारा अवैध कॉलोनियों के विकास और प्लाटों की रजिस्ट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद पंजीयक कार्यालय के अधिकारी नियमों का उल्लंघन कर रजिस्ट्रियां कर रहे हैं। शिकायत में ग्राम अनंतपुरा (खसरा 250/4), तखा (256/1/2/1/2), टीकमगढ़ किला (1567/2771/1/1), डुमरऊ मोटा (31) और टीकमगढ़ खास (448/2) का विशेष उल्लेख किया गया है। सॉफ्टवेयर में फर्जीवाड़े का दावा शुभम व्यास का आरोप है कि पंजीयन सॉफ्टवेयर (सम्पदा) में प्रतिबंधित खसरों को लॉक नहीं किया गया या उन्हें बाईपास कर अवैध दस्तावेज तैयार किए गए। पहचान छिपाने के लिए सेवा प्रदाताओं की लाइसेंस आईडी की जगह 'पब्लिक यूजर' का इस्तेमाल किया गया है, जिससे शासन के राजस्व को नुकसान और नागरिकों के साथ धोखाधड़ी की आशंका है। जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने हाल ही में हुई इन रजिस्ट्रियों की निष्पक्ष जांच कराने, नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने और इन अवैध रजिस्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से शून्य करने की मांग की है। मामले में प्रतिक्रिया के लिए जब प्रभारी जिला पंजीयक डीसी बाथम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan