Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

तालाब में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत:भदोही में राखी से पहले बहन ने खो दिया इकलौता भाई, पांच बच्चे गए थे नहाने

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 2 views
तालाब में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत:भदोही में राखी से पहले बहन ने खो दिया इकलौता भाई, पांच बच्चे गए थे नहाने
भदोही में रक्षाबंधन से पहले चौरी थाना क्षेत्र के सवरपुर गांव में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मंगलवार सुबह तालाब में नहाने के दौरान 14 वर्षीय प्रियांशू विश्वकर्मा की डूबने से मौत हो गई। कक्षा 9 का छात्र प्रियांशू अपने परिवार का इकलौता बेटा और बहन का इकलौता भाई था। हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। राखी बांधने से पहले उजड़ गई बहन की खुशी प्रियांशू दो बड़ी बहनों का इकलौता भाई था। बड़ी बहन 22 साल और छोटी 18 साल की है। रक्षाबंधन पर जिस भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी थी, उसकी मौत ने दोनों बहनों को तोड़ दिया। पांच बच्चे तालाब में नहाने गए थे ग्रामीणों के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित पार्वती तालाब में बच्चे पहले से नहाने जाते थे। मंगलवार को भी करीब पांच बच्चे तालाब में गए थे। इनमें 14 वर्षीय राज पुत्र संदीप और 15 वर्षीय विकास पुत्र राकेश भी शामिल थे। नहाने के दौरान एक बच्चा पानी में डूबने लगा, जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसी दौरान विजय किशन विश्वकर्मा उर्फ पल्लू ने राज को भी पानी से बाहर निकाला। बताया गया कि उस समय राज की हालत सामान्य थी। इसी बीच प्रियांशू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक बच्चा खुद भी डूबने की स्थिति में आ गया। घबराए बच्चे तालाब से बाहर निकले और गांव पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को जानकारी दी। जाल डालकर तलाशा, अस्पताल में मृत घोषित सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब पर पहुंचे। जाल डालकर प्रियांशू की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना पर चौरी थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने बताया कि तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan