crime
तेलंगाना के शमशाबाद में एनएच-44 पर भीषण सड़क हादसा, गणेश विसर्जन से लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत
हैदराबाद, 19 सितंबर (वेब वार्ता)। तेलंगाना के शमशाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एनएच-44 पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह हादसा पलामकुला गांव के पास उस वक्त हुआ जब मृतक परिवार के सदस्य गणेश विसर्जन के पश्चात महबूबनगर जिले स्थित अपने पैतृक गांव से चार पहिया वाहन में सवार होकर वापस शमशाबाद लौट रहे थे। मृतकों की पहचान स्थानीय व्यवसाई केथावत लिम्ब्या (54), उनकी पत्नी केथावत जमुना (45), कत्रावत मानसिंह (48) और केथावत वासराम (45) के रूप ...
Read full article on Loktej