crime
तीन बच्चियों की उल्टी-दस्त से मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका:दो ने इंदौर, तीसरी ने इटारसी अस्पताल में दम तोड़ा; छत्तीसगढ़ ले जाते समय बिगड़ी थी तबीयत
इंदौर के बेटमा थाना क्षेत्र में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत हो गई। इनमें से दो बच्चियों ने इंदौर में दम तोड़ा, जबकि तीसरी बच्ची की मौत इटारसी के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। रात में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत पीथमपुर की एलएनटी कंपनी में कार्यरत नरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी अमरोतिन ने बताया कि परिवार ने रात 2 बजे दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाई थी। इसके तुरंत बाद तीनों बेटियों (उम्र 10, 8 और 5 वर्ष) को उल्टी-दस्त होने लगे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दो बेटियों को मृत घोषित कर दिया। छत्तीसगढ़ ले जाते समय तीसरी बच्ची ने तोड़ा दम परिजनों का आरोप है कि इंदौर अस्पताल से दोनों बच्चियों के शवों को बिना पोस्टमार्टम दिए जाने के बाद वे एंबुलेंस से अपने पैतृक गांव जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) जा रहे थे। रास्ते में साथ मौजूद 10 वर्षीय तीसरी बेटी की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इटारसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बिसरा जांच के बाद ही चल सकेगा।
Read full article on Bhaskar