top
तीन लाख की लूट में कार्रवाई न करने पर दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में सस्ते दाम पर सोना दिलाने का झांसा देकर व्यापारी से तीन लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बावजूद समय पर मुकदमा दर्ज नहीं करने और आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर हल्का प्रभारी उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देश पर कराई गई जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद 26 अगस्त को जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
Read full article on Tarun Mitra