Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

तीनों पंचायत समितियों में 87 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे:झल्लारा में भाजपा के 18, जयसमंद में 12 प्रत्याशी; सराड़ा में कांग्रेस और बीएपी के 16-16 उम्मीदवार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 2, 2026 👁 1 views
तीनों पंचायत समितियों में 87 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे:झल्लारा में भाजपा के 18, जयसमंद में 12 प्रत्याशी; सराड़ा में कांग्रेस और बीएपी के 16-16 उम्मीदवार
सलूंबर जिले में चौथे चरण के पंचायती राज चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। नामांकन के तीसरे दिन सराड़ा, जयसमंद और झल्लारा पंचायत समितियों में कुल 87 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। भाजपा, कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी), आम आदमी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए दावेदारी पेश की। तीनों पंचायत समितियों में अलग-अलग राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। जयसमंद में भाजपा के सबसे ज्यादा प्रत्याशी सामने आए, जबकि झल्लारा में भी भाजपा के नामांकन की संख्या अन्य दलों से अधिक रही। वहीं सराड़ा में कांग्रेस और बीएपी के उम्मीदवारों की संख्या बराबर रही। जयसमंद में भाजपा के 12 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे जयसमंद पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 24 नामांकन दाखिल हुए। इनमें भाजपा के 12, भारत आदिवासी पार्टी के 7, कांग्रेस के 3 और आम आदमी पार्टी के 2 प्रत्याशी शामिल हैं। झल्लारा में भाजपा के 18 और कांग्रेस के 3 उम्मीदवार झल्लारा पंचायत समिति में कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें भाजपा के 18 और कांग्रेस के 3 उम्मीदवार शामिल हैं। सराड़ा में कांग्रेस और बीएपी के बराबर प्रत्याशी सराड़ा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 42 नामांकन दाखिल हुए। यहां कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी के 16-16 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। भाजपा के 7 और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया। 4 नवंबर तक नामांकन, 6 नवंबर को नाम वापसी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, चौथे चरण के पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए 4 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 5 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 15 नवंबर को सरपंच-पंच चुनाव के लिए नामांकन सरपंच और पंच पदों के लिए 15 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन सुबह 11:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। सरपंच और पंच पदों के लिए 16 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। वहीं 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। 25 से 28 नवंबर तक जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव पंचायती राज संस्थाओं के प्रमुख पदों के चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। इसके तहत 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उप प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नाम वापसी के बाद तीनों पंचायत समितियों में चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल जयसमंद और झल्लारा में भाजपा के अधिक नामांकन सामने आए हैं, जबकि सराड़ा में कांग्रेस और बीएपी के बराबर प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan