Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

तिरंगा रैली से यातायात नियमों के लिए जागरुकता का संदेश:बैतूल में शिवाजी चौक और पुलिस कंट्रोल रूम से होकर निकली यात्रा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
तिरंगा रैली से यातायात नियमों के लिए जागरुकता का संदेश:बैतूल में शिवाजी चौक और पुलिस कंट्रोल रूम से होकर निकली यात्रा
बैतूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने किया। इसमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, एनएसएस, स्काउट और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली दोपहर 3:45 बजे पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने नेहरू पार्क, जिला चिकित्सालय, मुला पेट्रोल पंप, छत्रपति शिवाजी चौक और पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा होते हुए रक्षित केंद्र तक मार्च किया। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। रैली में एसपी कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी दिनेश आर्मो, डीएसपी दिनेश मर्सकोले, सीन ऑफ क्राइम प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी, गंज थाना प्रभारी नीरज पाल, यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक गजेंद्र केन, रक्षित निरीक्षक प्रदीप रघुवंशी सहित कई पुलिस और होमगार्ड अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी बोले- तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक एसपी वीरेंद्र जैन ने जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाने की अपील की। एसपी ने कहा कि यह दिन देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। पुलिस ने यातायात नियमों और अफवाहों को लेकर किया जागरूक पुलिस ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे में वाहन नहीं चलाने और सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सामग्री प्रसारित नहीं करने को कहा गया। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। एसपी वीरेंद्र जैन ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। देखें तस्वीरें....
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan