Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

तिरंगा यात्रा में पहुंची मंत्री श्रेयसी सिंह:सीतामढ़ी में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 3 views
तिरंगा यात्रा में पहुंची मंत्री श्रेयसी सिंह:सीतामढ़ी में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे
हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को सीतामढ़ी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिले की प्रभारी मंत्री और बिहार सरकार के खेल एवं उद्योग विभाग के मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा सर्किट हाउस से कारगिल चौक तक निकली। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने पूरे रास्ते भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा सीतामढ़ी शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में विधायक पंकज मिश्रा, विधायक सुनील कुमार पिंटू, जिलाधिकारी रिची पांडेय और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। आज का भारत एक मजबूत राष्ट्र - विधायक जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल झंडा लेकर चलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान, एकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने बिहार के विकास पर भी बात की और कहा कि राज्य विकास, रोजगार, खेल और उद्योग के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। वहीं, विधायक सुनील कुमार पिंटू ने अपने संबोधन में कहा कि आज का भारत एक मजबूत राष्ट्र है। उन्होंने जोर दिया कि अब कोई भी देश की आन-बान-शान तिरंगे की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। पिंटू ने यह भी कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हर नागरिक को हमेशा मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। यात्रा के समापन पर भी कारगिल चौक देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan