Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल:बहराइच में जनाजे में शामिल होने जा रही थी, ड्राइवर फरार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल:बहराइच में जनाजे में शामिल होने जा रही थी, ड्राइवर फरार
बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका भतीजा घायल हो गया। महिला अपने रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने के लिए जरवल रोड जा रही थीं। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सेमगढ़ा पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा हरदी थाना क्षेत्र के सिसैया चूरामणि निवासी फिरोज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी चाची राबिया (36) को बाइक से जरवल रोड ले जा रहे थे। बौंडी थाना क्षेत्र में सेमगढ़ा पेट्रोल पंप के पास कोदही संपर्क मार्ग की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राबिया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज भी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राबिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan