Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, एक दोस्त की मौत:संभल में साप्ताहिक बाजार जा रहे थे तीनों दोस्त, दो की हालत गंभीर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, एक दोस्त की मौत:संभल में साप्ताहिक बाजार जा रहे थे तीनों दोस्त, दो की हालत गंभीर
संभल में शनिवार दोपहर लकड़ी और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों दोस्त साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाजार जाते समय हुआ हादसा हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुड़ा में हुआ। नहरौली गांव निवासी दिल हसन (19) पुत्र इबले हसन अपने दो दोस्तों मेहरबान (22) पुत्र मजरुद्दीन और शेजान (21) पुत्र वाहिद के साथ असमोली थाना क्षेत्र में जोया रोड स्थित मनौटा पुल की साप्ताहिक बाजार जा रहा था। तीनों बाइक से घर से करीब चार किलोमीटर दूर पहुंचे थे, तभी लकड़ी और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों दोस्त घायल हो गए। सीएचसी में एक को मृत घोषित किया स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दिल हसन को मृत घोषित कर दिया। मेहरबान और शेजान को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दिल हसन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले गए। दो घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलने पर दरोगा रामेंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शाम करीब 5:30 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के पिता इबले हसन की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106(1), 125(ए) और 115(बी) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan