top
ट्रेनी IPS सुमेध मिलिंद जाधव बने सीओ सिटी:SSP अंकिता शर्मा ने 4 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले, राहुल पांडे उझानी के सीओ बने
बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा ने चार सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिले में पहुंचे ट्रेनी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव को सिटी सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही तीन अन्य सीओ के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। एसएसपी ने ट्रेनी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव को सीओ सिटी बनाया है। वहीं, पहले सीओ सिटी रहे राहुल पांडे अब उझानी सर्किल की जिम्मेदारी देखेंगे। उनके तहत उझानी, कादरचौक, उसहैत और मूसाझाग थाना क्षेत्र आएंगे। उन्हें सीओ दातागंज का लिंक अधिकारी भी बनाया गया है। सीओ उझानी रहे सुनील कुमार सिंह को अब सीओ ट्रैफिक यातायात, कार्यालय और चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पुलिस पेंशनर्स बोर्ड, विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो, फील्ड यूनिट और चुनाव सेल की देखरेख का काम भी सौंपा गया है। वह सीओ नगर के लिंक अधिकारी होंगे। सीओ बिल्सी रहे आलोक सिद्धू अब बिल्सी, इस्लामनगर और उघैती थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी के साथ सीओ क्राइम का काम भी देखेंगे। वह सीओ बिसौली के लिंक अधिकारी होंगे।
Read full article on Bhaskar