Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

ट्रेन में धुआं उठने पर उतरकर भागे यात्री:आग की अफवाह पर खेतों की ओर दौड़े, कई ने सामान छोड़ा; 12 लोग घायल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 3 views
ट्रेन में धुआं उठने पर उतरकर भागे यात्री:आग की अफवाह पर खेतों की ओर दौड़े, कई ने सामान छोड़ा; 12 लोग घायल
संभल में अलीगढ़ से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक धुआं उठने लगा। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की अफवाह पर यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। कई ने गाड़ियों में अपना सामान भी छोड़ दिया। कई यात्री तो खेतों के रास्ते मेन रोड की तरफ भागे तो कोई ट्रैक की तरफ दौड़ पड़ा। कुछ यात्री सामान लेकर खेत में खड़े हो गए और रास्ता तलाशने लगे। ट्रेन से उतरने और भागने के दौरान करीब 12 यात्री घायल भी हुए। करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। अभी ट्रेन में धुआं उठने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है। मामला धनारी थाना क्षेत्र के भावनगर के पास का है। पहले देखें 3 फोटो... अब जानिए पूरा मामला... अलीगढ़ से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन रविवार दोपहर 2:30 बजे जैसे ही भावनगर पहुंची तो ट्रेन की एक बोगी से अचानक धुआं उठने लगा। सूचना पर लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। धुआं उठने की खबर से यात्रियों में दहशत फैल गई। उन्हें ट्रेन में आग लग गई है। लोग अपना सामान छोड़कर गाड़ी से उतरने लगे और खेतों के रास्ते मुख्य सड़क की ओर चले गए। बाद में कुछ यात्री निजी वाहनों से रवाना हो गए। पाठकपुर हाल्ट पर संदिग्ध को पकड़ा घटनास्थल पर ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही। इसके बाद ट्रेन पाठकपुर हाल्ट पहुंची। यहां यात्रियों ने एक व्यक्ति को संदिग्ध मानकर पकड़ लिया और रेलवे पुलिस को सूचना दी। चंदौसी से RPF की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पाठकपुर में ट्रेन करीब 8 से 10 मिनट रुकने के बाद आगे रवाना कर दिया गया। रेलवे पुलिस के अनुसार, ट्रेन को सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है। अलीगढ़ निवासी युवक से पूछताछ पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक की पहचान अलीगढ़ निवासी राजू पुत्र कल्लू के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, युवक शराब के नशे में था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हालांकि, ट्रेन में धुआं उठने की घटना में उसकी भूमिका है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे थाना चंदौसी प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया- अलीगढ़ निवासी युवक को हिरासत में लिया है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रेन से धुआं उठने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। RPF पूरे मामले की जांच कर रही है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव हैं। पढ़िए पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan