Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

ट्रेन से चोरी हुआ 3.20 लाख रुपये का बैग मिला:फतेहपुर जीआरपी ने लावारिस हालत में खोजा, यात्री को कैश व जरूरी दस्तावेज वापस मिले

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 1 views
ट्रेन से चोरी हुआ 3.20 लाख रुपये का बैग मिला:फतेहपुर जीआरपी ने लावारिस हालत में खोजा, यात्री को कैश व जरूरी दस्तावेज वापस मिले
फतेहपुर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने इंटरसिटी एक्सप्रेस से चोरी हुए 3.20 लाख रुपये नकद और जरूरी कागजातों से भरा एक बैग बरामद किया है। यह बैग लावारिस हालत में मिला था, जिसे बाद में यात्री को सौंप दिया गया। कानपुर के बाबुपुरवा निवासी महमूद अहमद 4 सितंबर 2026 को ट्रेन संख्या 22441 इंटरसिटी एक्सप्रेस से प्रयागराज से कानपुर जा रहे थे। फतेहपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के चलने के महज 5 मिनट के भीतर उनका बैग चोरी हो गया था। इस बैग में लगभग 3.50 लाख रुपये नकद और अन्य जरूरी सामान थे। इस घटना के संबंध में जीआरपी थाना फतेहपुर में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उप-निरीक्षक अरविंद कुमार को मामले की जांच सौंपी गई थी। डीएसपी कानपुर जीआरपी सूर्यमणि उपाध्यक्ष ने शनिवार शाम 5 बजे इस बारे में जानकारी दी। प्रयागराज कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ पोस्ट फतेहपुर (प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह) की संयुक्त टीम ने स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्मों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच करते हुए पुलिस टीम पश्चिमी छोर यार्ड की ओर पहुंची। वहां रेलवे पटरी के किनारे एक काले रंग का हैंडबैग लावारिस हालत में पड़ा मिला। आसपास पूछताछ करने के बाद जब किसी ने उस बैग पर अपना दावा नहीं किया, तो पुलिस ने शिकायतकर्ता महमूद अहमद को फोन कर मौके पर स्टेशन पर बुलाया। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में जब बैग खोलकर जांच की गई, तो उसमें 3,20,000 रुपये नकद (जिसमें 500 रुपये के 618 नोट और 100 रुपये के 110 नोट शामिल थे), पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, नीले रंग की लुंगी और पीले रंग का गमछा बरामद हुआ। महमूद अहमद ने सामान की पहचान कर अपने होने की पुष्टि की। पुलिस ने बरामद सामान को सील कर मालखाना हेड कांस्टेबल कमलेश वर्मा को सौंप दिया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan