top
ट्रेन से गिरकर 24 साल के युवक की मौत:पलवल से मथुरा लौट रहा था, कोसीकलां स्टेशन के पास हुआ हादसा
मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन के पास शनिवार तड़के करीब 5 बजे चलती ट्रेन से गिरने से 24 साल के युवक सोनू की मौत हो गई। सोनू पलवल की एक निजी कंपनी में काम करता था। काम खत्म करने के बाद पैसेंजर ट्रेन से मथुरा स्थित अपने घर लौट रहा था। हादसे की सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित महेंद्र नगर का रहने वाला था। वह रोजाना की तरह शनिवार को भी पलवल से पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहा था। ट्रेन जैसे ही कोसीकलां रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शनिवार शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सोनू के चचेरे भाई ने हादसे की पुष्टि की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरा, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar