top
त्रिपुरा में 27 नवंबर को निकाय चुनाव, 2 दिसंबर को होगी मतगणना
अगरतला, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में 21 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के चुनाव 27 नवंबर को होंगे। इनमें अगरतला नगर निगम (एएमसी) भी शामिल है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। मतगणना 2 दिसंबर को होगी। त्रिपुरा के राज्य निर्वाचन आयुक्त प्रदीप कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी शुक्रवार (30 अक्टूबर) को चुनाव की वैधानिक अधिसूचना जारी करेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 नवंबर को होगी। उम्मीदवार 10 नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
Read full article on Aapkarajasthan