top
तीस लाख रुपए की बारह सौ अस्सी शीशी अंग्रेजी शराब सहित तीन अंतर्राज्यीय तस्कर दो वाहनों सहित गिरफ्तार भेजें गये जेल
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अदलहाट थाना क्षेत्र के पास पुलिस, SOG सर्विलांस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,200 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार शराब को दो चार पहिया वाहनों में छिपाकर मध्य प्रदेश के रीवा से बिहार के पटना ले जाया जा रहा था। कार्रवाई में तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब और दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। The post तीस लाख रुपए की बारह सौ अस्सी शीशी अंग्रेजी शराब सहित तीन अंतर्राज्यीय तस्कर दो वाहनों सहित गिरफ्तार भेजें गये जेल appeared first on Rashtriya Ujala .
Read full article on Rashtriya Ujala