Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

त्योहारों में जाम से निपटने व्यापारियों की मदद लेगी पुलिस:रायपुर रेंज IG ने बाजारों में गश्त बढ़ाने, चोरी-उठाईगिरी रोकने के लिए चेकिंग पर जोर देने की बात कही

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
त्योहारों में जाम से निपटने व्यापारियों की मदद लेगी पुलिस:रायपुर रेंज IG ने बाजारों में गश्त बढ़ाने, चोरी-उठाईगिरी रोकने के लिए चेकिंग पर जोर देने की बात कही
रायपुर में त्योहारों के दौरान बाजारों में लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुलिस व्यापारिक संगठनों और चैंबर ऑफ कॉमर्स की मदद लेगी। इसके लिए ट्रैफिक वार्डन व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाने, चेकिंग तेज करने और चोरी-उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने को कहा गया है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा और समन्वय बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, CSP/DSP और रक्षित निरीक्षक शामिल हुए। ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापारियों की मदद त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यातायात सुचारु रखने के लिए व्यापारिक संगठनों के सहयोग से ट्रैफिक वार्डन व्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही सड़कों और प्रमुख चौराहों पर लगे CCTV कैमरों का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। पुलिस को बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करने तथा प्रभावी चेकिंग के जरिए चोरी, उठाईगिरी और असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया। थानों के कामकाज की भी होगी समीक्षा बैठक में IG ने थाना प्रभारियों की जवाबदेही तय करने और वरिष्ठ अधिकारियों को थानों के कामकाज की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। CSP और DSP स्तर के अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर अपराधों की जांच और कानून-व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया। लंबित अपराधों की समयबद्ध जांच, तय समयसीमा में चालान पेश करने और पुराने मामलों के निराकरण पर भी जोर दिया गया। समन और वारंट की तामिली के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग तथा न्यायालयों से बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए। साइबर ठगी और जमीन विवादों पर भी फोकस IG ने साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों पर 1930 हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करने और जमीन विवादों में समय रहते प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। गंभीर अपराधों की गुणवत्तापूर्ण जांच और आरोपियों की जमानत का प्रभावी विरोध करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से संवेदनशील व्यवहार करने, पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रखने और नागरिकों को समय पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan