Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

दहेज के लिए पत्नी की हत्या का प्रयास:हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को दबोचा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 3 views
दहेज के लिए पत्नी की हत्या का प्रयास:हापुड़ नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को दबोचा
हापुड़ नगर पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी फैसल, पुत्र हारून, निवासी पीलोखड़ी, हापुड़ नगर का रहने वाला है। उसे रोडवेज बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया था। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर फैसल ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रोडवेज बस स्टैंड के पास मौजूद है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर लिया। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने इस गिरफ्तारी को मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बालेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रवि तेवतिया और हेड कांस्टेबल रजनीश तोमर शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपराधों और दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan