crime
ठेकेदार भजनलाल विश्नोई के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड:जयपुर से पहुंची टीम ने ऑफिस में खंगाले दस्तावेज; पेपरलीक में SOG कर चुकी गिरफ्तार
रीट पेपर लीक मामले में आरोपी रहे ठेकेदार भजनलाल विश्नोई के घर मंगलवार को इनकम टैक्स(आईटी) की टीम ने छापा मारा। चौहटन सर्किल के पास ठेकेदार के ऑफिस में इनकम टैक्स की टीम दस्तावेज को खंगाल रही है। फिलहाल फर्म के लेन-देन को लेकर जांच की जा रही है। दरअसल, ठेकेदार भजनलाल को कांग्रेस का करीबी माना जाता है। वे कांग्रेस की ओर से बॉर्डर पर निकाली गई सद्भावना यात्रा में भी शामिल हुए थे। वहीं करीब ढाई साल पहले रीट पेपर लीक मामले में भजनलाल को उनकी भतीजी सोहनदेवी के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके घर पर ईडी की रेड पड़ी थी। पहले भी SOG कर चुकी है गिरफ्तार बता दें कि करीब ढाई साल पहले रीट पेपर लीक मामले में बाड़मेर के ठेकेदार भजनलाल विश्नोई और उसकी भतीजी सोहनी देवी को एसओजी ने गिरफ्तार किया था। 71 लाख रुपए के साथ कुछ सबूत भी जब्त किए गए थे। सोहनी देवी को परीक्षा में बैठना था। इसके लिए भजनलाल ने पेपर खरीदा था। उससे भी पेपर खरीदने और बेचने के लिए करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ था। इसके बाद ईडी की टीम बाड़मेर शहर के महावीर नगर में भजनलाल के घर पहुंची थी और दस्तावेज जब्त किए थे। जानकारी के अनुसार, बाड़मेर के महावीर नगर निवासी एए क्लास ठेकेदार भजनलाल विश्नोई चौहटन के पूर्व विधायक पदमाराम का करीबी माना जाता है। पेपरलीक मामले में जब एसओजी ने भजनलाल को महावीर नगर मकान से पकड़ा था, तब कई विधायकों ने भी भजनलाल को बचाने के लिए अप्रोच लगाई थी।
Read full article on Bhaskar