top
दिल्ली बस दुष्कर्म केस मैनपुरी ट्रांसफर करने की मांग:बेहतर पैरवी और पीड़ित परिवार की सुविधा के लिए वकीलों ने CM को भेजा ज्ञापन
दिल्ली में चलती बस में हुई दुष्कर्म की आशंका के मामले की सुनवाई अब मैनपुरी में कराने की मांग उठी है। संयुक्त अधिवक्ता कल्याण एसोसिएशन सिविल कोर्ट, मैनपुरी ने इस मामले में सीएम योगी को एक ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन का कहना है कि पीड़िता के माता-पिता मैनपुरी के ग्रामीण इलाके में रहते हैं। उनके लिए दिल्ली जाकर मुकदमे की पैरवी करना बहुत मुश्किल है। अधिवक्ता संघ ने मांग की है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले की जांच और सुनवाई मैनपुरी में ही होनी चाहिए। संघ ने यह भी कहा कि अगर मुकदमा मैनपुरी ट्रांसफर होता है, तो वे पीड़ित परिवार की मुफ्त पैरवी करेंगे। इस मामले में संस्थापक सौरभ यादव एडवोकेट ने गुरुवार को जिलाधिकारी मैनपुरी के जरिए सीएम को यह ज्ञापन भेजा था।
Read full article on Bhaskar