top
दिल्ली हवाई अड्डे के तीसरे रनवे पर सेवाएं 20 सितंबर से होगी बहाल
मुंबई, 19 सितंबर (वेब वार्ता)। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के तीसरे रनवे पर सेवाएं 20 सितंबर से फिर से बहाल होगी और इसमें करीब सात माह बाद परिचालन शुरू हो जाएगा। रनवे को मजबूती देने और उन्नयन कार्य के लिए बंद कर दिया गया था। निजी हवाईअड्डा संचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने शनिवार को बताया कि रनवे 11आर/29एल (तीसरा रनवे) का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है और इसको फिर से सेवा में लाने के लिए सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिल गई हैं। डीआईएएल, अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी जीएमआर समूह के नेतृत्व वाले समूह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ...
Read full article on Loktej