top
दिल्ली पुलिस के कंप्यूटर ऑपरेटर ने फांसी लगाकर जान दी:उरई में 4 महीने से बीमारी के चलते घर पर था; घटना से पहले हुआ था विवाद
उरई कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर लल्लाधाम में मंगलवार दोपहर दिल्ली पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात 33 वर्षीय जितेंद्र राठौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान इंद्रानगर लल्लाधाम निवासी जितेंद्र राठौर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, जितेंद्र पिछले करीब चार महीने से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण वह दिल्ली से उरई स्थित अपने घर पर रह रहे थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। घर में विवाद के बाद फांसी लगाई परिजनों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जितेंद्र ने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई उरई कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
Read full article on Bhaskar